विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की एक और हार, केरल ने दी बिहार को मात

पटना। विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैच में केरल ने बिहार को नौ विकेट से हराया। केरल की ओर से रोहन एस कुनुमल ने 107 रन की नाबाद पारी खेली।

बिहार ने पहले खेलते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाये। जवाब में केरल ने 24.4 ओवर में 1 विकेट पर 205 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

बेंगलुरु के अल्लुर क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सकीबुल गनी के 68 रन की मदद से बिहार ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाये। बिहार की ओर से गौरव जोशी ने 30 और शिशिर साकेत ने 34 रन की पारी खेली। केरल की ओर सिजोमन जोसेफ ने 49 रन देकर चार और अखिल सकारिया ने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में केरल ने रोहन एस कुन्नुमल के नाबाद शतक की मदद से 24.4 ओवर में 1 विकेट पर 205 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रोहन एस कुन्नुमल ने 75 गेंदों में 12 चौका व 4 छक्का की मदद से 107 और राहुल पी ने 63 गेंद में 9 चौका व 3 छक्का की मदद से 83 रन बनाये। बिहार की ओर से एकमात्र विकेट सचिन कुमार सिंह ने 20 रन खर्च कर चटकाये।
बिहार का अगला मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 23 नवंबर को खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार : 49.3 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट सकीबुल गनी 68 , गौरव जोशी 30, शिशि साकेत 34, राघवेंद्र प्रताप 18 रन, आशुतोष अमन नाबाद 17 रन, विकेट : अखिल सकारिया 3/37, सिजोमन जोसेफ 4/49
केरल : 24.4 ओवर में 1 विकेट पर 205 रन, राहुल पी 83 , रोहन एस कुन्नुमल नाबाद 107, विकेट: सचिन कुमार सिंह 1/20

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago