बिहार की एक और सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम घोषित, देखे टीम के चयनित खिलाड़ियों के नाम

पटना : बिहार क्रिकेट संघ(अध्यक्ष गुट राकेश तिवारी ) ने बीसीसीआई के सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम की घोषणा आशुतोष अमन की अगुवाई में कर दी है। लेकिन एक और टीम लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल है जिमसे टीम का कप्तान लखन राजा को बनाया गया है।

पहले एक बार वायरल टीम लिस्ट देख लेते है:-

  • बाबुल कुमार,
  • लखन राजा(कप्तान),
  • यशस्वी ऋषभ
  • प्रणव कुमार,
  • ऋतिक राजेश,
  • प्रकाश बाबू,
  • शिवम् एस कुमार
  • सूरज शर्मा,
  • संतोष कुमार(उपकप्तान),
  • हर्ष प्रकाश,
  • प्रशांत श्रीवास्तव,
  • प्रशांत कुमार सिंह,
  • जफर इमाम,
  • हर्षित,
  • सिद्धांत विजय,
  • शशि आनंद,
  • सरफ़राज़ असरफ

स्टैंड बाई :-अलबेला,राजू यादव,सक्ष्म कश्यप

इस टीम लिस्ट को देखकर लगता है कोई जानबूझ कर टीम लिस्ट वायरल करने का प्रयास किया है। इसमें कई ऐसे नाम है जिन्हे कोई जानता तक नहीं है किस जिले से है इसका भी पता नहीं है। हालांकि वायरल लिस्ट होने के बाद सोशल मीडिया में इसे सचिव गुट संजय कुमार द्वारा जारी लिस्ट बताया जा रहा है लेकिन इस लिस्ट में किसी का हस्ताक्षर भी नहीं है।

हालांकि की सचिव गुट के संजय कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा यह लिस्ट मेरे तरफ से नहीं जारी किया गया है। इस लिस्ट में किसी का हस्ताक्षर भी नहीं है। खेलबिहार इसकी पुष्टि नहीं करता है की कौन और किस तहत इसे जारी किया गया। बस आप लोगो के बीच वायरल लिस्ट को रखा है।

 

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago