राजेश्वर राय अंडर-17 क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में अंशुल एकेडमी व हिलवैली

पटना 05 दिसंबर:  अंशुल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा के मैदान पर खेले जा रहे द्वितीय स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पीआइआर पटना को अंशुल सीए ने सात विकेटों के अंतर से हराया.

आज खेले गये दूसरे मैच में हिल वैली इंटरनेशनल स्कूल ने वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी को सात विकेटों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

पहले मैच में टॉस जीत कर पीआईआर पटना ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन बना सकी. जवाब में खेलने उतरी अंशुल एकेडमी की टीम मात्र 13.3 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया. अंशुल एकेडमी के मनीष कुमार ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली इन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

दूसरे मैच में वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर से तीन ओवर पहले मात्र 80 रन बनाकर आउट हो गयी. जवाब में खेलने उतरी हिल वैली इंटरनेशनल की टीम तीन विकेट खोकर 8.5 ओवर में 86 रन बनाकर मैच जीत ली. राकेश कुमार (19 रन देकर 4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंशुल होम्स के एमडी राहुल सिंह ने प्रदान किया.

संक्षिप्त स्कोर :

पीआइआर : 124/9, 20 ओवर, निशांत 35, पार्थ 24, रौशन 14, अतिरिक्त 20 रन, गोलू 20/3, वैभव 24/1,

अंशुल सीए : 126/3, 13.3 ओवर, मनीष 63, अनमोल 21, पीयूष 13, अतिरिक्त 13 रन, रजनीश 23/1, निशांत 1/20,

वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी : 80/10, 17.2 ओवर, याकूब 21, विराट 14, अतिरिक्त 11 रन, राकेश 19/4, बिट्टु 2/11,

हिलवैली इंटरनेशनल : 86/3, 8.5 ओवर, कुमुद 54 रन, शशांक 19 रन, याकूब 25/3.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago