अंशुल क्रिकेट एकेडमी जीता शगुनी राय स्कूली क्रिकेट का खिताब

पटना 16 मार्च: अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने शगुनी राय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को 77 रन से पराजित किया।

टॉस क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन बनाये। साहिल ने 40 और शिवम ने 40 रन बनाये। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की ओर से जिराल ने 32 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की टीम 32.5 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक ने 45 रनों की पारी खेली। अंशुल क्रिकेट एकेडमी की ओर से गौतम, प्रेम और अरुण ने तीन-तीन विकेट चटकाये।अंशुल क्रिकेट एकेडमी के गौतम को प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच का पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा बेस्ट बॉलर अंशुल क्रिकेट एकेडमी के प्रेम शर्मा, बेस्ट फील्डर अंशुल क्रिकेट एकेडमी के रिशु, बेस्ट बैटर क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के सूर्य प्रकाश और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बेगूसराय सीए के युवराज रहे।खिलाड़ियों को उप मुखिया साहिल कुमार, नेउरा पंचायत के मुखिया उदय, मुखिया संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य सागर कुमार, क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के उज्ज्वल सिंह, अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य सहजा सिंह ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव अमित कुमार ने किया।

संक्षिप्त स्कोर

अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 35 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन,साहिल 40 रन, शिवम 40 रन, प्रिंस 21 रन, रुपेश 33 रन, अतिरिक्त 24 रन, जिराल 4/32, रौनित 1/21,शिव शक्ति 1/24, अंकित 1/25, रोहित 1/50
क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस : 32.5 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट अभिषेक 45 रन, जिराल 33 रन, सूर्य प्रकाश 22 रन, अंकित 23 रन, अतिरिक्त 23 रन, गौतम 3/25, प्रेम 3/47, अरुण 3/32, देवांश 1/15

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago