बिहार के अनुज व अभिजीत को मुंबई इंडियंस कैंप में आया बुलावा

पटना : दिवाली के अवसर पर बिहार क्रिकेट को खुश करने वाली खबर निकल कर आई। बिहार के दो क्रिकेटरों को मुंबई इंडियंस ने कैंप में आमंत्रित किया है। यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ ने मुंबई इंडियंस से आए पत्र के हवाले से दी है। बताया कि बिहार के अनुज राज व अभिजीत साकेत को कैंप में आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि बिहार किक्रेट लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बड़हरिया के बाबूहाता गांव का अनूज राज कुशवाहा को पिछले आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस में बतौर नेट गेंदबाज के रूप में आमंत्रित किया गया था। भारतीय क्रिकेटर अनूज बांये हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने टी 20 में 15 जनवरी 2021 को डेब्यू किया था। टी 20 क्रिकेट के 10 मैंचों में उन्होंने 16 विकेट जबकि लिस्ट ए के 5 मैचों में तीन विकेट चटकाएं है।

वहीं रणजी ट्रॉफी 2020 में बिहार की ओर से मिजोरम के खिलाफ खेलते हुए बिना रन दिए सात विकेट चटकाने वाले करिश्माई गेंदबाज अभिजीत साकेत ने भारतीय क्रिकेट में दस्तक दी। समस्तीपुर जिला के पूसारोड, वैनी गांव निवासी
अपने कॅरियर के तीसरे ही फस्ट क्लास मैच में अमिट छाप छोड़ने वाले अभिजीत ने अबतक 10 फस्ट क्लास मैच में 37 और 13 टी 20 मैच में 15 विकेट चटकाए हैं।

हाल में हीं दिलीप ट्रॉफी के इस्ट जोन की टीम में सुरक्षित खिलाड़ी की सुची में पहला नाम अभीजीत का था। पहली इन खिलाड़ियों के कैंप में आमंत्रण पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल सहित अनेक वरिष्ठ क्रिकेटरों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों को इनसे काफी उम्मीदें हैं कि बिहार के दो ओर लाल आईपीएल में शायद खेलते दिखें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago