Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड ने 75 रनों जीता

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज 30 वा मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड और एंबीशन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35-35 ओवर के इस मैच में 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाई। अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बल्लेबाज क्रिस ने 78 , आयुष ने 62 और मर्गुब ने नाबाद 31 रन बनाया। एंबीशन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संतोष ने 2 विकेट चटकाए।

जबाबी पारी खेलने उतरी एंबीशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने मात्र 21 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी और 75 रन से हार का सामना करना परा । एंबीशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज इमरान ने 34, अमरजीत ने 33, तौसीफ ने 27 रन बनाया। अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के गेंदबाज आयुष ने 3, आदर्श और उज्ज्वल ने 2–2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनामी शंकर और तनवीर आलम थे स्कोरिंग का कार्य सुमित ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल, अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, रवि शंकर दास, और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 7 = ?