Loading Now
×

बांका जिला क्रिकेट लिग में मधुरमती क्रिकेट क्लब ने मंदार मधुसूदन क्रिकेट टीम को 19 रन से हराया

बाँका। भेड़ामोड़ मैदान पर आज मधुरमती क्रिकेट टीम और मंदार मधुसूदन क्रिकेट टीम के बीच शानदार खेल देखने को मिला।काफी उतार-चढ़ाव वाले इस मैच में जीत मधुरमती टीम को मिला।

कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित इस लिग मैच में एम एम सी टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के इस मैच में मधुरमती ने पहले बैटिंग करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रन का स्कोर खड़ा किया, इसमें अमित कुमार सिंह द्वारा 42 गेंद पर बनाए गए 52 रन का सराहनीय योगदान रहा।

जबावी पारी खेलने को उतरी मंदार मधुसूदन टीम लड़खड़ाने के बावजूद मो कैफ द्वारा मात्र 23 गेंद पर 8 छक्का और 3 चौका द्वारा बनाए 67 रन के सहारे 164 रन ही बना पाया और मंदार क्रिकेट क्लब को 19 रन से मैच गवांना पड़ा।मो• कैफ के इस आतीसी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके पूर्व बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और डीएससी के सचिव सुरेश प्रसाद यादव द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वजीत कुमार सिंह, लोहा सिंह, मुखिया निजाम दुर्रानी, महेन्द्र सिंह, अनवार खाँ,शंभू कुमार सिंह, जामुन यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 − 2 = ?