अररिया लीग:-काली मंदिर क्रिकेट क्लब 49 रन से जीता।

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का सुपर लिग का सातवां मुकाबला ब्रेजा ब्लास्टर और काली मंदिर क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया .

निर्धारित 30-30 ओवरों के मैच में टॉस काली मंदिर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 30 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 159 पर बनाया काली मंदिर के ओर से बल्लेबाजी करते हुए देवराज सोरेन ने 43 देव झा और कुंदन यादव ने 24 -24 अरविंद यादव ने 17 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ब्रेजा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मासूम रेजा ने 4 विकेट सरवन कुमार और करण राय ने दो-दो विकेट लिए .

जवाबी पारी खेलने उतरी ब्रेजा ब्लास्टर 27 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सरवन कुमार ने 38 गौरव झा 22 मोहम्मद काशिफ ने 16 रन बनाएं। काली मंदिर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन यादव ने 5 विकेट राजकुमार ने 3 विकेट चटकाए। आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के तनवीर आलम और अनामी शंकर थे स्कोरिंग का कार्यभार अरमान ने संभाला इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, चांद आजमी, वकार अहमद, जयप्रकाश जयसवाल, आनंद रंजन, वार्ड पार्षद सुमित सुमन आदि मौजूद थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago