रणजी ट्रॉफी:-बिहार टीम की रणजी ट्रॉफी में दूसरी जीत,मणिपुर को पारी व 183 रनों से जीता।

Khelbihar.com

टना। रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अंतर्गत बालूरघाट (पश्चिम बंगाल) में मणिपुर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार ने पारी व 183 रनों से जीत हासिल कर ली है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 431 रन बनाये थे। मणिपुर की पहली पारी 94 रनों पर सिमट गई और फॉलोऑन खेलते हुए उसकी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 154 रन बने। 

इस मैच में भी बिहार के गेंदबाज अभिजीत साकेत का जलवा जारी रहा। उन्होंने पहली पारी में सात जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाये। अभिजीत साकेत ने पिछले दिनों पटना में मिजोरम के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट दूसरी पारी में अपनी झोली में डाले थे वह बिना कोई रन दिये। 

मणिपुर के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरी पारी में शिवम एस कुमार ने चार विकेट चटकाये। पहली पारी में उनकी झोली में कोई विकेट नहीं आया था। 

बल्लेबाजी में इंद्रजीत ने 134 रन बना कर मिजोरम के खिलाफ दूसरी पारी में शतक पूरा करने की कसक यहां पूरी की। इसके अलावा कुमार मृदुल (51 रन), रहमतुल्लाह (71 रन) और पहली बार रणजी मुकाबला खेलने उतरी अतुल प्रियंकर (64 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। 

मणिपुर खेल के तीसरे दिन दूसरे दिन पहली पारी में चार विकेट पर 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। अभी टीम के स्कोर में 11 रन जुटे थे कि अभिजीत साकेत ने महेश कुमार को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद एक-एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे और पूरी टीम 94 रनों पर सिमट गई। मणिपुर की ओर से पहली पारी में बोनी चिंगनबम ने 23 और प्रियोजित के ने 23 रन बनाये। बिहार की ओर से अभिजीत साकेत ने 43 रन देकर सात, आशुतोष अमन ने 2 रन देकर दो और विवेक ने 37 रन देकर 1 विकेट चटकाये और मणिपुर को फॉलोआन खेलने पर मजबूर किया। 

फॉलोआन खेल रहे रहे मणिपुर की शुरुआत खराब रही। मणिपुर के स्टार गेंदबाज रेक्स का शुक्रिया जो टीम का स्कोर 154 रनों तक पहुंच सका पर पारी की हार नहीं टली। उन्होंने नाबाद 77 रनों की पारी  खेली। इसके अलावा मणिपुर की ओर अल बासिद ने 13, सुल्तान ने 21, अजय सिंह ने 13 रन बनाये। बिहार की ओर से अभिजीत साकेत ने 35 रन देकर तीन, विवेक ने 16 रन देकर 1, शिवम एस कुमार ने 68 रन देकर चार, आशुतोष अमन ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाये।

फोटो कैप्शन : 1. बिहार की विजेता टीम 2. शिवम् कुमार 3. दस विकेट लेने के बाद अभिजीत को गेंद देते हुए मुख्य कोच निखलेश रंजन और कोच अशोक कुमार

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago