सीके नायडू:-बिहार के शकीबुल गणि का नाबाद शतक (141*) के बदौलत पहले दिन बिहार 278 पर 3 विकेट ।

Khelbihar.com

टना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत कटक के ड्रीम्स ग्राउंड पर सोमवार से सिक्किम के खिलाफ शुरू हुए मुकाबले में शकीबुल गणि (नाबाद 141 रन) के शानदार शतक की बदौलत बिहार ने पहले दिन की खेल समाप्ति के समय तीन विकेट पर 278 रन बना लिये हैं। शकीबुल गणि का साथ उत्कर्ष भास्कर 40 रन बना कर दे रहे हैं।


इस मैच में सिक्किम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार की पारी की शुरुआत विपिन सौरभ और अनमोल बोनी ने की। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 61 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। बिहार को पहला झटका 61 रन पर विपिन सौरभ के रूप में लगा जो 28 रनों के निजी स्कोर पर मो सैपतुल्ला की गेंद पर पार्थ दवरा कैच किये गए। अभी टीम के स्कोर में दस रनों की बढ़ोतरी ही हुई थी कि बिहार के दूसरे सलामी बल्लेबाज अनमोल बोनी भी हरित द्वारा कैच आउट हुए। बोनी ने 63 गेंदों में सात चौकों की मदद से 38 रन बनाये। इसके बाद हर्ष राज शकीबुल गणि का साथ दिया। शकीबुल गणि ने 92 गेंदों में 53 रन बना कर अपना अर्धशतक पूरा किया।


गणि और हर्ष राज की जमी जोड़ी को तोड़ा मो सैपतुल्ला ने। खेल के 49.1 ओवर में हर्ष राज का विकेट लेकर उन्होंने बिहार को तीसरा झटका दिया। हर्ष राज 85 गेंदों में 26 रन बना कर आउट हुए। हर्ष राज के आउट होने के बाद गणि का साथ उत्कर्ष भास्कर आये और पहले दिन की समाप्ति तक दोनों क्रीज पर जमे हैं। इस बीच शकीबुल गणि ने 138 रनों में 101 रन बना कर अपना शतक पूरा किया। वे 210 गेंदों में 24 चौके व 1 छक्का के सहारे 141 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। उत्कर्ष भास्कर 126 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्कों के सहारे 40 रन बना कर उनका साथ दे रहे हैं। सिक्किम की ओर से मो सपतुल्ला ने 99 रन देकर दो, हरित ने 53 रन देकर एक विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago