Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग : एसीसी जोकीहाट ने एनसीसी नरपतगंज को 22 रनों से दी शिकस्त।

अररिया : स्थानीय अररिया काँलेज स्टेडियम के मैदान पर 35वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्राफी के मुकाबले में खेले गए मैच-06 के रोमांचक मुकाबले में एम्बिशन क्रिकेट क्लब (A.C.C), जोकीहाट ने एनसीसी (N.C.C), नरपतगंज को 22 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो सम्राट रॉय रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

IMG-20260501-WA0009 अररिया जिला क्रिकेट लीग : एसीसी जोकीहाट ने एनसीसी नरपतगंज को 22 रनों से दी शिकस्त।

​नरपतगंज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मैच की शुरुआत में एनसीसी नरपतगंज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एम्बिशन क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 207 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा।

​सम्राट रॉय की तूफानी पारी

एसीसी जोकीहाट की ओर से सम्राट रॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों पर सर्वाधिक 86 रन बनाए। उनका साथ देते हुए इमरान बाबू ने 21 गेंदों पर 35 रन और आकिब जावेद ने 19 रनों का योगदान दिया।

IMG-20260324-WA0012 अररिया जिला क्रिकेट लीग : एसीसी जोकीहाट ने एनसीसी नरपतगंज को 22 रनों से दी शिकस्त।

नरपतगंज की ओर से गेंदबाजी में जयंत ने 5.5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट और कृष कुमार ने 5 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। मिथिलेश झा को एक सफलता मिली।

​लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरपतगंज की टीम

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी नरपतगंज की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अंकित कुमार ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 62 रन बनाए। विजय ने 39 और अरमान ने 32 रनों की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके।

​गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

एसीसी जोकीहाट की कसी हुई गेंदबाजी ने नरपतगंज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। गेंदबाज गुलज़ार ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। वहीं, आकिब जावेद और सम्राट रॉय ने 1-1 विकेट हासिल किया। सम्राट रॉय ने गेंदबाजी में भी कंजूसी दिखाते हुए 5 ओवर में केवल 26 रन खर्च किए।

​मैन ऑफ द मैच

मैच में 86 रनों की शानदार पारी और 1 विकेट लेने वाले सम्राट रॉय को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ (Man of the Match) के खिताब से नवाजा गया।

​मैच के दौरान स्कोरर सुमित शर्मा थे वही अंपायरिंग में गोपाल झा व सुमित आनंद ने अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ पदाधिकारी एवं संघ के सदस्य ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, अश्वनी कुमार, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने पर वैभव सूर्यवंशी को बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

Next post

पूर्णिया जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन सुपर सिक्स मैच में गैलेक्सी ने रोमांचक मुकाबले में सनशाइन को छः रनों से हराया।

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 4 = ?