Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन सुपर सिक्स मैच में गैलेक्सी ने रोमांचक मुकाबले में सनशाइन को छः रनों से हराया।

पूर्णिया : सनशाइन क्रिकेट क्लब के कप्तान अमित ने टॉस टॉस जीत का गैलेक्सी को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गैलेक्सी ने निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाया।

IMG-20260501-WA0009 पूर्णिया जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन सुपर सिक्स मैच में गैलेक्सी ने रोमांचक मुकाबले में सनशाइन को छः रनों से हराया।

गैलेक्सी की ओर से अभिषेक बाबू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 94 रन बनाए। आदि ने 26 और रितिक ने 13 रनों का योगदान दिया। सनशाइन की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौतम ने दो मनोहर और साजिद ने एक-एक विकेट लिया। वही 172 रनों का पीछा करते हुए सनशाइन ने निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट खोकर 165 रन hi बना सकी। कौशल ने 35 सुनील ने 20 गौतम ने 28 और कप्तान अमित ने 19 रनों का योगदान दिया।

IMG-20260324-WA0012 पूर्णिया जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन सुपर सिक्स मैच में गैलेक्सी ने रोमांचक मुकाबले में सनशाइन को छः रनों से हराया।

गैलेक्सी की ओर गेंदबाजी करते हुए पप्पू ने तीन सकलेन और रितिक ने एक एक विकेट लिया। शानदार खेल के बदौलत अभिषेक को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक के भूमिका में अभिषेक ठाकुर और विमल मुकेश, वही स्कोरर की भूमिका अयंक ने निभाया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 3 = ?