अररिया लीग:-सात्विक के शतक से यंग मैन सुपर लीग में

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वां जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 16 वां मैच यंग मैन क्रिकेट क्लब फोरबिसगंज और ब्रेजा ब्लास्टर अररिया के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया ।

निर्धारित 30-30 ओवर के इस मैच में टॉस यंग मैन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाएं अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए कुमार सत्त्विक ने 101 रन राहुल कुमार ने 32 सत्यम राज और रोहित शर्मा ने 16 -16 रन बनाएं।ब्रेजा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनस जमाल ने 4 विकेट काशिफ आलम ने 3 विकेट तथा करण राय ने 2 विकेट लिए।


जवाबी पारी खेलते हुए ब्रेजा ब्लास्टर के बल्लेबाजों ने भी काफी संघर्ष किया परंतु बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सरवन कुमार ने 49 जयलाल मुरमुर ने 35 करण रॉय ने 17 उज्जवल कुमार ने 15 रन बनाए यंग मैन की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्सव कुमार ने 4 विकेट भास्कर दत्ता ने 3 विकेट लिए। इस प्रकार यंग मैन क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 45 रनों से जीत लिया।


आज के मैच के निर्णायक सुमित आनंद और सुदर्शन झा थे स्कोरिंग में अरमान आलम थे इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, वार्ड पार्षद सुमित सुमन, तनवीर आलम, चांद आदमी, शादाब आलम, चंगेज अंसारी, जयप्रकाश जयसवाल आदि मौजूद थे
कल का मैच क्रिकेट अकैडमी और यंग क्रिकेट क्लब के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago