Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज दूसरा सुपर लीग मुकाबला यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया .
निर्धारित 40-40 के मैच में टॉस यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पूरी टीम 25 ओवर में 56 बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें कुणाल सिंह ने 11 और आदित्य ने 10 रन बनाए फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय सिंह ने 4 विकेट अभिषेक कुमार ने दो विकेट और अमन गौतम ने 1 विकेट लिए जवाबी पारी खेलने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने छोटा सा लक्ष्य को बिना नुकसान के ही 8 ओवर में 60 रन बनाकर इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया
अपनी टीम की ओर से खेलते हुए अभिषेक कुमार ने 35 रन और आदित्य राज 20 रन दोनों ही नाबाद रहे।
आज के मैच के निर्णायक अनिकेत झा और जयप्रकाश गुप्ता थे वही स्कोरिंग में अरमान आलम थे इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल,चेश एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्रनाथ शरण, तनवीर आलम, चांद आजमी, अनामी शंकर, शादाब आलम, गोपेश सिन्हा, विक्की कुमार, उज्जवल कुमार, वार्ड पार्षद सुमित सुमन आदि मौजूद थे
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…