अररिया जिला लीग का शानदार आगाज़,गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब जीती।

Khelbihar.com

Araria: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित भागीरथी गंगा ट्रॉफी का 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच का पहला मैच गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब में यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.

टॉस गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम28 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल ऑउट जिसमें कप्तान आमिर हुसैन ने 43 रन साकिब ने 19 इमरान ने 17 रन बनाए यंग टाउन के गेंदबाज सनाउड 6 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए वही एकराम ने 2 विकेट लिए वहीं बल्लेबाजी करने उतरी यंग टाउन के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 120 रन ही बना सके और पूरी टीम पवेलियन लौट गई जिसमें अफरोज ने 31 रन और आफताब ने 19 रन बनाए.

गुड मॉर्निंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुसद्दी हुसैन ने 4 विकेट और टीपू अली ने चार विकेट लिए मैच के निर्णायक स्टेट पैनल अंपायर अनिल राठौड़, और तनवीर आलम थे वही मैच के स्कोर विकी थे, आज की ओपनिंग मैच के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम विशेष अतिथि काली मंदिर के साधक नानू दा, शिक्षाविद मोहम्मद मोहसिन साहब थे, मैं शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों के परिचय के बाद बैलून उड़ाकर मैच के शुभारंभ की .

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से अपने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, उपाध्यक्ष मनोज बढ़ेडिया, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता गुप्ता, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह गुप्ता, सत्येंद्रनाथ शरण, बासु दा, दिलीप कुमार झा, चांद आजमी, मासूम रजा, वार्ड पार्षद सुमित आनंद, जयप्रकाश जयसवाल, व्हिस्की, जब्बार आलम, विजय श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, ग्राउंड्स मैन राजेश आदि उपस्थित थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

5 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago