अररिया लीग:-नरपतगंज क्रिकेट क्लब शानदार 112रनों से जीतकर सुपर लीग में पहुँची

khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 15 वां मैच जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी और नरपतगंज क्रिकेट क्लब नरपतगंज के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया निर्धारित 30 -30ओवरों के मैच में टॉस नरपतगंज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया .

कप्तान के इस निर्णय को उनके बल्लेबाजों ने खुब भुनाया और 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए दिव्य प्रकाश ने 60 आलोक विराजी ने 49 रन बनाए वही जेनिथ पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षा साह ने चार विकेट चटकाए।


अपनी पारी खेलते हुए सैनिक स्कूल के बल्लेबाजों ने काफी धीमी शुरुआत की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और 30 ओवर में 117 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई जिसमें हर्ष साह ने 24और हिमांशु ने 21 रन बनाए।
नरपतगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिवय प्रकाश ने 3 अनूप ने 2 विकेट लिए


आज के मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और उज्जवल कुमार थे स्कोरिंग का कार्यभार विकी कुमार ने की । इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ सरण, तनवीर आलम, अनामी शंकर, चांद आजमी, वार्ड पार्षद सुमित कुमार सुमन, अरमान , चांद आजमी अमीत सेनगुप्ता आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago