अररिया लीग:-रोहित शाह के पचासा से सैनिक वारियर4 रनों से जीता।

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज आठवा मैच जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी और सैनीक वारियर के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.

निर्धारित 30 -30ओवरों का मैच में टॉस सैनिक वारियर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया सैनिक वारियर की पूरी टीम 23 ओवर में 152 बनाकर पवेलियन लौट गई अपनी टीम की ओर से रोहित शाह ने 54 साहिल अंसारी ने 21 रन अमन कुमार साह ने 12 रन बनाए जेनिथ पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीशान हुसैन ने 4 विकेट हर्ष कुमार साह 3 वजहतुल्ला ने दो विकेट लिए वही जवाबी पारी खेलते हुए जेनिथ पब्लिक स्कूल के बल्लेबाजों को जीत के अनेक मौके मिले लेकिन उनके बल्लेबाज भुना नहीं सके और 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए जिसके कारण विकेट हाथ में रहते हुए भी 4 रनों से उन्होंने यह मैच का गवा दिया .

जेनिथ पब्लिक स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितिक रंजन ने 26 हर्ष कुमार साह ने 19 हिमांशु कुमार ने 15 रन बनाए सैनिक वारियर के गेंदबाज रोहित साह 3 विकेट और अमन कुमार साह ने 2 विकेट लिए आज के मैच के निर्णायक गोपाल झा और सुमित आनंद थे वही स्कोरिंग का कार्यभार अरमान ने संभाला .

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवेज आलम, बिहार ओलंपिक संघ के पूर्व सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, चांद आजमी, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता मोहत्सिम जुबेरी, वकार आलम, नंदन ठाकुर, अशोक मिश्रा आदि मौजूद थे
कल का मैच फारबिसगंज क्रिकेट अकादमी बी और पैंथर क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago