अररिया लीग:-एसआर ब्लू ने सैनिक वारियर बथनाहा को 6 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 11 वां सुपर लीग का मुकाबला सैनिक वारियर बथनाहा और एस आर ब्लू के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया ।

निर्धारित 30-30 ओवर के इस मैच में टॉस सैनीक वारियर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और सैनिक वारियर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाएं अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनीष शंकर 38 रन राजीव कुमार और रोहित कुमार ने 15- 15 रन का योगदान अपनी टीम को दिया एसआर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए इस्तकार आलम और नूरूलाह ने दो-दो विकेट लिए .

जवाबी पारी खेलने उतरी एसआर ब्लू के बल्लेबाजों ने काफी तेजी से रन बनाया और 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में जीत के लिए 129 रन बना लिए एस आर ब्लू के बल्लेबाज नुरूलाह ने 37 सागर शर्मा 24 और बदरू जमा ने 23 रन बनाए सैनिक वारियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन कुमार ने 2 विकेट राजीव कुमार और आशुतोष कुमार ने एक-एक विकेट लिया आज के मैच के निर्णायक अशोक मिश्रा और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग का कार्य अरमान ने किया।

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ खिलाड़ियों के द्वारा सुबह मैदान में मानव श्रृंखला का रिहर्सल भी किया गया जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने सभी खिलाड़ियों से यह आग्रह किया के मानव श्रृंखला में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे सचिव के द्वारा यह जानकारी दी गई कि बाकी बचे हुए मैच 26 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए तत्काल रोक दी गई है और इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी ।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवेज आलम सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, चांद आजमी, तनवीर आलम, विकी कुमार, अश्वनी कुमार, जयप्रकाश जयसवाल, ग्राउंड्स मैन राजेश मंडल आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago