अररिया लीग:स्टार क्रिकेट क्लब 6 विकेट से जीता

Khelbihar.Com

Arariaअररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 17 वां मैच काली मंदिर क्रिकेट क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया खराब मौसम की वजह से यह मैच 25-25 ओवर खेला गया .

टॉस काली मंदिर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया 71 रन के स्कोर पर ही काली मंदिर का 9 विकेट गिर चुका था परंतु अंतिम विकेट ने 71 रन की पार्टनरशिप की और पूरी टीम ने 22 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन झा ने 39 रन कुमार अंकित ने 29 रन देवराज सोरेन 23 रन बनाएं स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए निसार ने तीन विकेट शहाबुद्दीन और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 21 ओवर में 143 रन बनाकर छह विकेट से मैच को जीत लिया स्टार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निसार अहमद ने 37 रन जेबू ने 28 और अंसार ने 24 रन बनाएं काली मंदिर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक कुमार ने 3 विकेट कुंदन यादव ने एक विकेट लिए। आज के मैच के निर्णायक अशोक मिश्रा और अनामी शंकर थे वही स्कोरिंग में अरमान आलम थे इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवेज आलम बिहार ओलंपिक संघ के पूर्व सदस्य सत्येंद्र नाथ शरण, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, चांद आजमी, तनवीर आलम, वकार अहमद, चंदन यादव, अमित सेनगुप्ता, विकी कुमार, जयप्रकाश जयसवाल, आदि मौजूद थे
कल का मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी और यंग टाउन क्रिकेट क्लब अररिया के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago