राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स में बिहार को दो सिल्वर व एक काँस्य पदक

Khelbihar.com

पटना:बाउल्स स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शिरडी ( महाराष्ट्र ) में खेली जा रही सीनियर राष्ट्रीय बाउल्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के मिश्रित युगल मुकाबले में बिहार के कपिल व नेहा रानी की जोड़ी को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।

जबकि पुरूष वर्ग के शूटिंग स्पर्धा के युगल मुकाबले में बिहार के निहाल खान,मुकुल कुमार व सत्यम सिंह की संयुक्त जोड़ी को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि पुरूष वर्ग के युगल स्पर्द्धा में बिहार के सत्यम सिंह,सुजल सिंह व बिगनेस्वर की संयुक्त जोड़ी को काँस्य पदक प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण शिरडी साईं बाबा समिति के चैयरमैन दीपक राव,बाउल्स स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गिरीशचंद्र परमार,महासचिव एम.पी.दुलेरा,कोषाध्यक्ष भरत चौहान ने किया। इस अवसर पर बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष ज्योति कुमार,दल प्रबंधक वर्षा कुमारी शर्मा भी उपस्थित थे।

बिहार की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष -सह- सदस्य,बिहार विधान परिषद रीना यादव,उपाध्यक्ष सुजय सौरभ,महासचिव गौरी शंकर, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमार,संयुक्त सचिव पुष्कर देव,रोहित राय,अमित कुमार सिंह ने बधाई दी है। पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य संघ की ओर से अतिशीघ्र सम्मानित किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago