छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं और यह लीग लगभग 45 दिनों तक चलेगी। उद्घाटन मुकाबला दहियावां क्रिकेट क्लब एवं एसएसआर सोनपुर के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि छपरा विधायक श्रीमती छोटी कुमारी ने लीग का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, आपसी सम्मान एवं एकजुटता के साथ खेलना चाहिए। अपने क्षेत्र, सारण एवं बिहार का नाम रोशन करना ही खिलाड़ियों का लक्ष्य होना चाहिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाए। अरुणेश कुमार ने शानदार नाबाद 105 रन, उत्कर्ष एवं राज मनजीत ने 36-36 रन, जबकि हर्ष और पंकज ने 14-14 रन बनाए। एसएसआर सोनपुर की ओर से शिव सत्य प्रकाश ने 2 तथा शौर्य और आदित्य ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में एसएसआर सोनपुर की टीम 63 रनों पर सिमट गई। अविनाश ने 14, नीरज ने 12 और शौर्य ने 9 रन बनाए। दहियावां की ओर से राजू एवं प्रतीक ने 3-3, उत्तम और मुन्ना ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह दहियावां क्रिकेट क्लब ने 161 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धनंजय उर्फ डब्लू, खेल प्रतिनिधि रवि राय, कैशर अनवर, राजन प्रसाद यादव, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, चंदन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलें और अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करें। कल का मुकाबला: वीआईपी बनाम एसएसआर सोनपुर, सुबह 9 बजे। *मैच की जानकारी चंदन शर्मा द्वारा दी गई।*
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…