पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के खिलाफ बिहार की टीम दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर खेल रही है। वडोदरा के जीएसएफसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार की टीम अब भी पंजाब की पहली पारी के आधार पर 187 रन पीछे है।
इससे पहले पंजाब ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाकर पारी घोषित की। पंजाब को पहली पारी में बिहार पर 313 रनों की बढ़त हासिल हुई। बिहार की टीम अपनी पहली पारी में 66 रनों पर सिमट गई थी। बल्लेबाजी में सक्षम जैन 128 रन, रन्निंव्ज ने 70 और हर्जागतेश्वर ने 73 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में अयान ज़ाकि को 3 विकेट तथा ऋषित, आकाश और समीर को 1-1 विकेट मिला।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने दूसरी पारी में 36 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। बल्लेबाजी में सूरज 24, ऋषित 34, आकाश 20 और उत्तम ने 31 रन बनाया। रमन 8 रन बनाकर और नमन बिना खाता खोले मैदान पर डटे हुए हैं.पंजाब की गेन्दबाजी में सुखमन को 3 विकेट तथा कारणवीर और रन्निंव्ज को 1-1 विकेट मिला।
मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम अपनी पारी को आगे बढ़ाएगी और पंजाब की बढ़त को कम करने का प्रयास करेगी।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…