पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बनाया।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। बल्लेबाजी में अब्दुल सामद 42 रन, कवलप्रीत 33 रन, युद्धवीर सिंह 36 रन और शुभम ने 27 रन बनाया।बिहार कि गेन्दबाजी में प्रशांत सिंह और सूरज कश्यप ने 2-2 विकेट चटकाया तथा अमोद यादव को 1 विकेट मिला।
जवाब में बिहार की टीम ने लक्ष्य हासिल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में जीत से 9 रन दूर रह गई। बिहार ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाया। बल्लेबाजी में अल्तामिश ने 36 गेंद में 4 छक्के लगाकर 50 रन की पारी खेली। आशीष कुमार 46 रन, आयुष लोहारूका ने 22 रन और पृथ्वीराज ने 20 ने बनाया।
J&K की गेन्दबाजी में अब्दुल सामद और बृजेश सिंह को 2-2 विकेट मिला तथा युद्धवीर, वंशज और लोने नासिर को 1-1 विकेट मिला।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मुकाबलों में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…