Home Bihar विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में बिहार ने बनाए 126 रन, कल का दिन निर्णायक।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में बिहार ने बनाए 126 रन, कल का दिन निर्णायक।

by Khelbihar

पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के खिलाफ बिहार की टीम दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर खेल रही है। वडोदरा के जीएसएफसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार की टीम अब भी पंजाब की पहली पारी के आधार पर 187 रन पीछे है।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में बिहार ने बनाए 126 रन, कल का दिन निर्णायक।

इससे पहले पंजाब ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाकर पारी घोषित की। पंजाब को पहली पारी में बिहार पर 313 रनों की बढ़त हासिल हुई। बिहार की टीम अपनी पहली पारी में 66 रनों पर सिमट गई थी। बल्लेबाजी में सक्षम जैन 128 रन, रन्निंव्ज ने 70 और हर्जागतेश्वर ने 73 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में अयान ज़ाकि को 3 विकेट तथा ऋषित, आकाश और समीर को 1-1 विकेट मिला।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में बिहार ने बनाए 126 रन, कल का दिन निर्णायक।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने दूसरी पारी में 36 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। बल्लेबाजी में सूरज 24, ऋषित 34, आकाश 20 और उत्तम ने 31 रन बनाया। रमन 8 रन बनाकर और नमन बिना खाता खोले मैदान पर डटे हुए हैं.पंजाब की गेन्दबाजी में सुखमन को 3 विकेट तथा कारणवीर और रन्निंव्ज को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब के खिलाफ दूसरी पारी में बिहार ने बनाए 126 रन, कल का दिन निर्णायक।

मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम अपनी पारी को आगे बढ़ाएगी और पंजाब की बढ़त को कम करने का प्रयास करेगी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े