Home Bihar बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के ओम प्रकाश और बालाजी का अंडर-17 पटना डिवीजन क्रिकेट टीम में चयन

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के ओम प्रकाश और बालाजी का अंडर-17 पटना डिवीजन क्रिकेट टीम में चयन

by Khelbihar

पटना। बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के प्रतिभाशाली लेग स्पिनर ओम प्रकाश एवं ऑफ स्पिनर बालाजी का चयन पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के ओम प्रकाश और बालाजी का अंडर-17 पटना डिवीजन क्रिकेट टीम में चयन

खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर 2026 से जमुई में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के ओम प्रकाश और बालाजी का अंडर-17 पटना डिवीजन क्रिकेट टीम में चयन

दोनों खिलाड़ियों के चयन से बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी के हेड कोच रंजीत भट्टाचार्य, जूनियर कोच अजीत सिंह एवं अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने ओम प्रकाश और बालाजी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

IMG-20260501-WA0009 बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के ओम प्रकाश और बालाजी का अंडर-17 पटना डिवीजन क्रिकेट टीम में चयन

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े