गाडरवारा : 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत बिहार एवं वेस्ट बंगाल की टीमों के बीच मुकाबला रूद्र मैदान, गाडरवारा में खेला गया। इस मुकाबले में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट बंगाल को 35 रनों से पराजित किया।

मैच में टॉस जीतकर बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए और वेस्ट बंगाल के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट बंगाल की टीम बिहार की शानदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार बिहार ने मुकाबला 35 रनों से अपने नाम किया।

बिहार की जीत में **कुमार शान** ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट हासिल किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें **मैन ऑफ द मैच** चुना गया।
*मैच के आधिकारिक पदाधिकारी एवं अतिथि:*
*मुख्य अतिथि:** श्री सुरेंद्र जी गुर्जर
– **अंपायर:** सूरज ग्वाला एवं विराट सिंह
-**स्कोरर:** सौरभ लहरिया एवं अंकिता मंडलोई
– **कमेंटेटर:** हेमंत कुमार सिंदे
बिहार की टीम ने अपने शानदार खेल और सामूहिक प्रदर्शन से एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Share this content: