पटना, 15 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में बंगाल के खिलाफ बिहार अंडर-16 टीम की पहली पारी दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 63 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए है। वडोदरा के रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बंगाल ने अपनी पहली पारी 110.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 453 रन बनाकर घोषित की थी।

बिहार की ओर से गेन्दबाजी में MD समीर 4 विकेट, अयान ज़ाकि 3 विकेट ओर सूरज कुमार को 1 विकेट मिला।बिहार की बल्लेबाजी में मुख्य रूप से सूरज कुमार 32 रन, आकाश देव 47 रन और नमन ने 21 रन बनाया।बंगाल की गेन्दबाजी में कौशिक 3 विकेट, anushtup को 2 विकेट तथा राहील और दत्ता को 1-1 विकेट मिला

अब मुकाबले के तीसरे दिन बिहार के शेष बल्लेबाजों के सामने पारी को आगे बढ़ाने और बंगाल की बढ़त कम करने की चुनौती होगी। टीम को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज धैर्य और जिम्मेदारी के साथ उपयोगी साझेदारियां कर पहली पारी में मजबूत वापसी करेंगे।

Share this content: