Home Bihar महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के U23 महिला टीम की हार

महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के U23 महिला टीम की हार

by Khelbihar

पटना, 15 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में रविवार को बिहार अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रायपुर के RDCA ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के U23 महिला टीम की हार

बिहार की बल्लेबाजी में आर्या ने 50 गेंद में 7 चौका 1 छक्का लगाकर नाबाद 60 रन बनाया। प्रतिभा ने 23 और श्रुति गुप्ता ने 10 रन बनाया।महारष्ट्र की गेन्दबाजी में शिवांशी को 2 विकेट तथा गायत्री, रोशनी, आंचल और श्वेता को एक-एक विकेट मिला।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के U23 महिला टीम की हार

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र अंडर-23 महिला टीम ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 123 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में ईश्वरी 45 रन, अस्मि 19 रन, स्वेता 30 रन और अक्षया जाधव ने 18 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में प्रतिभा सहनी को 2 विकेट तथा वैदेही यादव, आर्य सेठ और तेजस्वी को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20260501-WA0009 महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के U23 महिला टीम की हार

बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी के दौरान टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अपेक्षित दबाव बनाने में सफल नहीं हो सकी। महाराष्ट्र ने 23 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि टीम पिछले मुकाबलों से सीख लेते हुए आगामी मैचों में बेहतर रणनीति और सामूहिक प्रदर्शन के साथ वापसी करेगी। BCA परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े