Home Bihar महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी: बिहार अंडर-23 महिला टीम को केरल ने 6 विकेट से हराया।

महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी: बिहार अंडर-23 महिला टीम को केरल ने 6 विकेट से हराया।

by Khelbihar

पटना 14 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में शनिवार को बिहार अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम को केरल के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रायपुर के RDCA ग्राउंड में यह मुकाबला खेला गया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी: बिहार अंडर-23 महिला टीम को केरल ने 6 विकेट से हराया।

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 65 रन बनाया। बल्लेबाजी में याशिता ने 28 रन और तेजस्वी ने 15 रन बनाया।केरला की गेन्दबाजी में नित्या आर.को 3 विकेट, अनुष्का को 2 तथा नित्या एन और निजला को 1-1 विकेट मिला

केरला ने 10.3 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। बल्लेबाजी में अमीरा और जोशीथा ने 19-19 रन तथा अनन्या ने 14 रन बनाकर मुख्य योगदान दिया।बिहार की गेन्दबाजी में आर्या सेठ ने 2 विकेट और प्रिया ने 1 विकेट चटकाया।

IMG-20260501-WA0009 महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी: बिहार अंडर-23 महिला टीम को केरल ने 6 विकेट से हराया।

बिहार की टीम इस मुकाबले में अपेक्षित स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। वहीं, केरल की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नियंत्रित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले से सीख लेते हुए आगामी मैचों में बेहतर तैयारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयास के साथ वापसी करेगी। BCA परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी: बिहार अंडर-23 महिला टीम को केरल ने 6 विकेट से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े