Home Bihar SGFI क्रिकेट : दिवाकर के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी से बिहार ने तेलंगाना को हराया।

SGFI क्रिकेट : दिवाकर के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी से बिहार ने तेलंगाना को हराया।

दिवाकर के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी से बिहार ने खड़ा किया 239 रनों का विशाल स्कोर।

by Khelbihar

बोहानी। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-19 बालक वर्ग) के 24वें मुकाबले में बिहार ने तेलंगाना को 74 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी मैदान पर खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 SGFI क्रिकेट : दिवाकर के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी से बिहार ने तेलंगाना को हराया।

बिहार की ओर से दिवाकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। वहीं हरिओम ने 42 रन और उत्कर्ष आनंद ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 SGFI क्रिकेट : दिवाकर के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी से बिहार ने तेलंगाना को हराया।

240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलंगाना की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। बिहार की ओर से दिवाकर ने 5 विकेट, ऋषभ ने 2 विकेट और शाश्वत ने 1 विकेट हासिल किया।इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार ने मुकाबला 74 रनों से जीत लिया।

IMG-20260501-WA0009 SGFI क्रिकेट : दिवाकर के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी से बिहार ने तेलंगाना को हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े