पटना : महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत मंगलवार को रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में बिहार अंडर-23 महिला टीम को झारखंड अंडर-23 महिला टीम के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। बिहार की टीम ने झारखंड के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी में यशिता सिंह ने 43 गेंद में 5 चौका 2 छक्का लगाकर 51 रन बनाया और ममता कुमारी पटेल ने 40 गेंद में 8 चौका लगाकर 44 रन।झारखण्ड की गेन्दबाजी में आनंदिता और नेहा को 3-3 विकेट तथा वृष्टि को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह झारखंड ने बिहार को 5 विकेट से पराजित किया। बल्लेबाजी में गुरलीन ने 25 रन, शिखा ने 29 रन और प्रियंका लूथर ने 44 गेंद में 7 चौका 1 छक्का लगाकर 54 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में नूतन सिंह और आर्या सेठ ने 2-2 विकेट और वैदही ने 1 विकेट चटकाया।

Share this content: