अररिया लीग: यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज 5 विकेट से जीता।

Khelbihar.com

Araria:29 वां अररिया जिला क्रिकेट लीग भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज दूसरा मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया निर्धारित 30 ओवरों का यह मैच में टॉस जोगबनी के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

जोगबनी की पूरी टीम 28 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सौरभ कुमार ने 56 रन और संदीप कुमार ने 25 रन बनाए यूनाइटेड क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेखर मंडल , राजकुमार यादव, कमलेश प्रीतम ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उनके बल्लेबाज ने 27 ओवर में जीत के लिए निर्धारित 133 रन का लक्ष्य 5 विकेट के नुकसान पर पालिया जिसमें भानु सागर नाबाद 62 रन, और कप्तान आदित्य प्रकाश ने 29 रन बनाए, जोगबनी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयंत ने दो और सुमित ने एक विकेट लिए

, आज के मैच के अंपायर अनामी शंकर और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरर विक्की थे, इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, तनवीर आलम, वार्ड पार्षद सुमित आनंद, जयप्रकाश जयसवाल, वकार अहमद, विजय श्रीवास्तव, रविशंकर दास, अरमान, ग्राउंडस मैंन राजेश आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago