Loading Now
×

अररिया लीग:-यंग मैन क्रिकेट क्लब फारबिसगंज अपने पहले मैच में 8विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग मैच का आज पांचवां मैच कोसी स्पोर्ट्स फारबिसगंज और यंग मैन क्रिकेट क्लब फोरबिसगंज के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया मौसम खराब होने की वजह से आज का यह मैच 25 ओवर 25 ओवरों का खेला गया।

कोशिश स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पूरी टीम 22 ओवर में मात्र 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सलीम अंसारी ने 34 रन राजा रजो 14 रन बनाएं यंग मैन की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्सव कुमार ने 3 विकेट अमन सिंह राजपूत, नंदन और भास्कर दत्ता ने दो-दो विकेट लिए.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों का लक्ष्य यंग मैन स्पोर्ट्स क्लब ने मात्र 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पा लिया जिसमें राजा बाबू ने 37 रन नाबाद कुमार सतविक ने 19 रन मृत्युंजय गुप्ता ने 16 रन बनाए कोसी स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत कुमार और निहाल अंसारी ने एक-एक विकेट लिए।

आज के मैच के निर्णायक अशोक मिश्रा और आनमी शंकर थे वही स्कोरिंग का कार्य अरमान आलम ने किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, तनवीर आलम, चांद आदमी, गोपेश सिन्हा, शादाब आलम, चंदन यादव,अमित सेनगुप्ता ग्राउंड मैंन राजेश, कामरान, नियाज, दिलशाद आदि मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 5 = ?