Loading Now
×

कैमूर लीग:-मां मुण्डेश्वरी क्रिकेट क्लब ने कमलाकर क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे आज के रोमांचक मुकाबले में मां मुण्डेश्वरी क्रिकेट क्लब ने कमलाकर क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हरा कर अगले चक्र में पहुँचने की आशा को जगाया।

आज के मैच में मां मुण्डेश्वरी क्रिकेट क्लब,भगवानपुर ने टॉस जीतकर फिंल्डिंग करने का फैसला किया जो कारगर भी हुआ और पूरी टीम 132 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। जिसमें शिवम सिंह ने 56 रन योगदान दिया बाकी के बल्लेबाज कुछ ज्यादा नही कर पाए बोलिंग में निशांत सिंह और आदित्य ने 3-3 विकेट और आनन्द ने 2 विकेट लेकर कमलाकर को 132 पर ही रोक दिया।

जवाब में उतरी माँ मुण्डेश्वरी की टीम 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए।बलेबाजी में शान्तनु ने 39 ओर निशांत ने 21नॉट आउट, ओर सलमान ने 21 रन की बदौलत जीत हासिल किया। बोलिंग में शिवम सिंह ने 3 और शुभम ने 2 ओर विनिति चौहान ने 2 विकेट लिए।

मैन ऑफ थे मैच का खिताब निशांत को दिया गया। आज के मैच में अंपायरिंग विकाश पटेल और विक्रम सिंह गोपी तथा स्कोरिंग सौरभ ने किया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। कल का मैच मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब तथा जुपिटर क्रिकेट क्लब के बीच खेल जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 5 = ?