Loading Now
×

विश्व खेल 2022 में तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा ने जीता कांस्य पदक,अभिषके ने रचा इतिहास

अभिषेक और ज्योति की जोड़ी शानदार फॉर्म में चल रही है। पिछले महीने में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इन दोनों ने विश्व खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय जोड़ी ने विश्व खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीरंदाजी के मिश्रित वर्ग में भारतीय जोड़ी ने मेक्सिको के एंड्रिया बेसेरा और मिगुएल बेसेरा की जोड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने एक अंक से यह मुकाबला अपने नाम किया। पहले दौर में शानदार शुरुआत करने के बाद दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन गड़बड़ाया और मैक्सिको के खिलाड़ियों ने स्कोर बराबर कर लिया। अंत में भारतीय खिलाड़ी बेहतर साबित हुए और एक अंक से मुकाबला अपने नाम किया।मुकाबले के अंतिम छड़ो में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर तरीके से दबाव को सोखा और अंत में 157-156 के अंतर से जीत दर्ज की।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने मीडिया को बताया की यह विश्व खेलों में भारत का पहला पदक था और विश्व कप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता वर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका 50 वां पदक था। वर्मा अब कंपाउंड तीरंदाजी के सभी चरणों में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने विश्व खेल, विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप फाइनल, विश्व कप, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 9 = ?