Home Bihar CISCE नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के अर्पित कमल का बिहार-झारखंड टीम में चयन

CISCE नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के अर्पित कमल का बिहार-झारखंड टीम में चयन

by Khelbihar

पटना। करनाल, हरियाणा में आयोजित होने वाले CISCE नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी (BPCA) के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अर्पित कमल का चयन बिहार-झारखंड टीम के लिए किया गया है। अर्पित कमल डॉन बॉस्को एकेडमी के छात्र हैं और अपने शानदार क्रिकेट प्रदर्शन से लगातार प्रभावित करते रहे हैं।

IMG-20260501-WA0009 CISCE नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के अर्पित कमल का बिहार-झारखंड टीम में चयन

अर्पित के इस चयन पर बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के हेड कोच रंजीत भट्टाचार्य एवं जूनियर कोच अजीत सिंह सहित अकैडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

अकैडमी प्रबंधन ने कहा कि अर्पित का चयन BPCA के लिए गर्व का विषय है। उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। सभी ने अर्पित को CISCE नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की कामना की।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 CISCE नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के अर्पित कमल का बिहार-झारखंड टीम में चयन

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े