नोएडा (यूपी 16 एरिना): यूपी 16 एरिना ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का मजबूत स्कोर बनाया।
टीम की ओर से स्टार बल्लेबाज अगस्त्य प्रमोद कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 63 रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि नितिन राज (28 रन) और कप्तान आयुष्मान जैन (20 रन) ने भी टीम के स्कोर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डीवाई स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में उज्ज्वल राणा, अमन कुमार और भविष्य ने 2-2 विकेट चटकाए।

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीवाई स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। कप्तान अमन कुमार ने 43 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 39 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण पूरी टीम 18.1 ओवरों में मात्र 101 रनों पर सिमट गई।

रोहित क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी का मुआयना पेश किया, जिसमें उज्ज्वल राणा ने शानदार स्पेल डालते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए और राहुल कुमार ने भी 15 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। इस दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रोहित क्रिकेट अकादमी ने 72 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की।
Share this content: