Home Bihar स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड विजयी।

स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड विजयी।

by Khelbihar

कटिहार : स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन का मुकाबला सोमवार को शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड और भागलपुर के बीच खेला गया।

IMG-20260501-WA0009 स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड विजयी।

मुकाबले में शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का निर्णय लिया और भागलपुर कि टीम को 31 रन के स्कोर पर समेट दिया भागलपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रांजल ने 15 रन, अभिनव और लक्ष्य 1-1 रन बाकी बल्लेबाजो को तो शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड के गेन्दबाजो ने खाता भी नहीं खोलने दिया शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड के तरफ से गेन्दबाजी मे शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखर और अब्दुल ने 3-3 विकेट परी ने 2, आदित्य ने 1 विकेट लिया

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड विजयी।

31 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम क्रिकेट एकेडमी झारखण्ड की टीम के तरफ से बल्लेबाजी मे राघव 9 रन, आदित्य और अक्षा ने 4-4 रन बनाये गेन्दबाजी मे भागलपुर के तरफ से अभिनव और शाहिद ने 1-1 विकेट लिया। मैच में शानदार गेन्दबाजी के लिए शेखर अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता भरत भूषण झा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में मंगलवार को नालंदा और शालमारी की टीमें आमने-सामने होंगी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े