Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रही सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज जे आर एम की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सद्भावना को 1 ओवर शेष रहते 1 विकेट से पराजित कर दिया। आज सुबह सद्भावना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।
उपकप्तान खालिद अनवर के 63, मुकेश के 36, निशांत के 35 तथा नीतीश के 24 रनों के बदौलत 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 224 रन बनाया। जे आर एम की टीम ने बहुत ही खराब फील्डिंग की जिसके वजह से कई जीवनदान मिला। गेंदबाजी में जैन काज़मी ने 2 तथा मनमोहन, अभिषेक एवं अमित विश्वकर्मा ने एक – एक सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी जे आर एम की शुरूआत बहुत खराब हुई तथा ओपनर बल्लेबाज शिखर 0 रन बनाकर 3 के स्कोर पर आउट हो गए। एक समय टीम का स्कोर 62 पर 5 विकेट आउट हो कगुक था। उसके बाद मनमोहन (26) तथा सुनील (40) ने संभलकर खेलना शुरू किया। बाद में आये विकेटकीपर बल्लेबाज राजेश के सूझबूझ भारी 44 रन की पारी तथा सुधांशु के 20 रन के बदौलत टीम ने 225 का स्कोर 33.5 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर ली। सद्भावना की ओर से खालिद, निशांत, मोहित तथा मुकेश ने 2 – 2 सफलता हासिल की तथा अगस्त्य को 1 विकेट मिला। जे आर एम के राजेश को उनके धैर्यपूर्ण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष कामरेड विजय नारायण, ओमप्रकाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राम रमैया, लव कुमार, जितेंद्र कुमार, कुणाल जी आदि मौजूद थे। मैच में अंपायरिंग की भूमिका अभिमन्यु कुमार तथा राम कुमार ने निभाई। कल का मैच तक्षशिला एस सी बनाम रामा सी सी के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…