Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मैच में मगध सी सी ने सद्भावना सी सी को 7 विकेट से पराजित कर दिया। आज सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशु कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तथा यह फैसला गलत साबित हुआ।

खराब शुरुआत के साथ ही सभी विकेट एक के साथ एक गिरते चले गए और पूरी टीम 20.3 ओवर में मात्र 91 रन बनाकर आउट हो गई। सद्भावना की ओर से निशांत कौशिक ने 17, कप्तान प्रियांशु ने 16 तथा मुकेश कुमार ने 15 ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। अतिरिक्त के रूप में 13 रन मिला। गेंदबाजी में मो. शाहीन अकबर ने 7 ओवर में 22 रन देकर 4 सफलता हासिल की। इसके अलावा किशोरी ने 2, रजनीश ने 2 तथा विक्की एवं दिलीप ने एक – एक विकेट चटकाए।

92 रनों के पीछा करने उतरी मगध की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष राज के शानदार अर्धशतक (54 रन, 52 बॉल) के मदद से महज 15.2 ओवर में ही मैच को जीत लिया। मगध की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके सलामी बल्लेबाज विक्की कुमार (5 रन) तीसरे ही ओवर में 13 के स्कोर पर आउट हो गए। फिर टीम का स्कोर 21 पहुंचा ही था कि टन्ना के रूप में दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद आयुष और पीयूष (17 रन) ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को 91 तक पहुँचाया। जब जितने के लिए 1 रन की आवश्यकता थी तो आयुष राज आउट हो गए। गेंदबाजी में निशांत, मोहित तथा राहुल ने एक – एक सफलता हासिल की। मगध की यह इस लीग में दूसरी जीत है।

मो. शाहीन अकबर को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक कुमार तथा आलोक कुमार ने निभाई। इस मौके पर अभिमत नारायण, ओमप्रकाश कुमार, राम रमैया, जितेंद्र कुमार, रौशन कुमार, सुमित, धीरज आदि मौजूद रहे। लीग का अगला मैच 25 जनवरी को आर ए एस तथा सद्भावना सी सी के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago