अरवल लीग:-मगध की 8 विकेट से शानदार जीत,तेज़ गेंदबाजों के सामने पस्त आर ए एस।

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अरवल डी सी ए क्रिकेट मैदान, झुनाठी पर चल रही “सद्भावना कप” जिला क्रिकेट लीग में आज मगध सी सी ने आर ए एस को शानदार 8 विकेट से पराजित कर दिया। मगध के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी टीम लड़खड़ा गयी।

आज सुबह मगध के कप्तान शम्भू कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और ये फैसला सही साबित हुआ। मगध के तेज गेंदबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया। आर ए एस की पूरी टीम 20.3 ओवर में महज 76 रन बनाकर आउट हो गई। आर ए एस के तरफ से अभिनव आनंद ने सबसे अधिक 19, सूरज देव ने 12 तथा हामिद रज़ा ने 11 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 14 रन मिले। बाकि के कोई भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में विक्की कुमार ने शानदार 5.3 ओवर में 19 रन देकर 5 सफलता हासिल की। इसके अलावा किशोरी ने 3 तथा शाहीन अकबर ने 2 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलते हुए मगध की टीम संयम रखते हुए 19.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मगध की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष राज ने नाबाद 32 तथा टन्ना ने 18 रन बनाये। अतिरिक्त के रूप में 16 रन मिले। गेंदबाजी में कप्तान जितेंद्र ने 1 तथा राहुल सिन्हा ने 1 सफलता हासिल की। विक्की कुमार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

आज के मैच में आलोक कुमार तथा अभिमन्यु कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। इस मौके पर सचिव धर्मवीर पटवर्धन, राम रमैया, ओमप्रकाश कुमार, लव कुमार, महावीर उच्च विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र दास आदि मौजूद थे। कल का मैच शहीद सी सी बनाम प्रभा देवी सी सी के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago