Arwal犀利士 g> :अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मैच में आर ए एस ने सद्भावना को 4 विकेट से हरा दिया। आज सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
कप्तान प्रियांशु के 53 तथा खालिद के 58 रनों के बदौलत सद्भावना की टीम ने निर्धारित 38 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाया। नीतीश ने भी 20 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में हामिद, राहुल, जितेंद्र, प्रवीण तथा अभिनव ने एक – एक सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी आर ए एस की टीम ने प्रवीण के तेज तर्रार 88 रन (51 बॉल) के बदौलत 26.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अभिनव ने 31 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में निशांत ने 3, प्रिंस ने 2 तथा मोहित ने 1 विकेट चटकाए। प्रवीण को उसके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका अभिमन्यु कुमार तथा राम कुमार ने निभाई। स्कोरर की भूमिका ओमप्रकाश कुमार ने निभाई। कल का मैच तक्षशिला एस सी बनाम कृष्णा एस सी खेल जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…