Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रही सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज तक्षशिला स्पोर्ट्स क्लब ने रामा सी सी को 61 रनों से पराजित कर दिया। हिमांशु तथा अतुल के फिरकी में फंस कर रामा की पूरी टीम 94 के स्कोर पर आउट हो गई।
आज सुबह तक्षशिला के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अतुल विजय के 45, अभिषेक के 21, नीतीश के 17 तथा एक्स्ट्रा के रूप में मिले 35 रनों के बदौलत तक्षशिला ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाई। गेंदबाजी में नंदन शर्मा ने सबसे अधिक 4 तथा रणजी खिलाड़ी अंशुमान गौतम ने 3 सफलता हासिल की। 2 विकेट ऋषभ राज को भी मिले।
जबाव में खेलने उतरी रामा की पूरी टीम 24 ओवर में 94 रन बनाकर आउट हो गई। हिमांशु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 मेडेन तथा 4 रन देकर 4 सफलता हासिल की। उन्होंने ने रणजी खिलाड़ी अंशुमान को 13 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट करवाया। अतुल ने भी 4 ओवर में 1 मेडेन के साथ 14 रन देकर 3 सफलता हासिल की। आशुतोष तथा नीतीश ने 1 – 1 सफलता हासिल की। अतुल को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आज के मैच में अंपायर अभिमन्यु कुमार तथा आलोक कुमार थे। इस मौके पर लव कुमार, ओमप्रकाश कुमार, धर्मेन्द्र दास आदि मौजूद थे। कल का मैच जे आर एम सी सी बनाम आर ए एस एस सी के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…