कराटे

अरवल जिला लीग: प्रभा देवी क्लब को हरा शान्तिपुरम फाइनल में

अरवल 3 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा झुनाठी खेल मैदान पर संचालित रुबन कप ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शान्तिपुरम ने प्रभा देवी को 25 रनों से हरा का फाइनल में प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला आर ए एस से होगा।

आज सुबह शान्तिपुरम के कप्तान अश्वनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजी करने आये अश्वनी को 15 के निजी स्कोर पर संजय ने मांकड़ आउट कर दिया। उसके बाद आदित्य के 14, शुभम के 24, परवेज़ के नाबाद 16 तथा राहुल के 13 रनों के बदौलत महज 120 रन बनाकर आल आउट हो गयी। अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने। गेंदबाजी में सुधीर ने 4, पवन एवं संजय ने 2 – 2 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी प्रभा देवी की पूरी टीम 85 रन बनाकर आल आउट हो गयी। एक समय महज 2 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए। उसके बाद कप्तान सुमित के नाबाद 36, आशीष के 14 तथा पवन के 12 के बदौलत टीम का स्कोर 85 रन तक पहुंचा। अतिरिक्त के रूप 17 रन बने। गेंदबाजी में मिथलेश ने शानदार 4, अमित ने 3, अनुराग ने 2 तथा राहुल ने 1 सफलता हासिल की। मिथलेश कुमार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में आलोक कुमार तथा राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago