कराटे

ईस्ट चम्पारण ए डिवीज़न लीग में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब जीता तथा विजयी क्रिकेट क्लब को मिला वाक-ओवर

मोतिहारी 3 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर बी-डिवीजन (री-शिडयूल) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए।टीम के ओर से बल्लेबाज रविशंकर ने शानदार 77 और आनंद ने 36 रन की पारी खेली।कनौजिया क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में मोमिन ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य पीछा करने उतरी कनौजिया क्रिकेट क्लब की टीम अपने बल्लेबाजों के विफलता के कारण एकदम सी बिखर गई तथा घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रोहित के 3 और संदीप तथा शुभम के 2-2 विकेट के सामने 24 ओवर में सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ही धराशायी हो गई।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रविशंकर को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए जी. के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।कल ग्राउंड-1 पर अमर एलेवन क्रिकेट क्लब और महाराजा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।मैच में अम्पायर की भूमिका मे बीसीए पैनल के मो.कुदुस व डीसीए पैनल के मो.आलमगीर ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में अमन कुमार रहे।

विजयी क्रिकेट क्लब को मिला वाक-ओवर

गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर ए-डिवीजन(री-शिडयूल) मैच में निर्धारित समय तक चंद्रशील क्रिकेट क्लब के नही पहुँचने के कारण उपस्थित दोनों फील्ड-अम्पायर ने विपक्षी टीम विजयी क्रिकेट क्लब ढ़ाका को वाक-ओवर दे दिया।कल ग्राउंड-2 पर चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब और फेनहारा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान, सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago