किशनगंज जिला ए-डिवीजन लीग के एकतरफा मुकाबले में आर्यन क्रिकेट क्लब 114 रनों से विजयी।

किशनगंज 03 जनवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 ए डिवीजन का आज पांचवां मुकाबला आर्यन क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स इलेवन सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें आर्यन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए जिसमें सोनू शर्मा ने नाबाद 55 रन एवं अमर सहनी ने 31 रनों का योगदान दिया वहीं फ्रेंड्स 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए धनेश्वर ने दो विकेट एवं दानिश ने एक विकेट हासिल किया

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स 11 ने 17. 3 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन ही बना सके जिसमें शमशेर ने 27 रन एवं अबसार ने 10 रनों का योगदान दिया वहीं आर्यन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमर सहनी ने तीन विकेट एवं इंतजार आलम ने दो विकेट हासिल किए

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 31 रन एवं तीन विकेट लेने वाले अमर सहनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच अमर सहनी को हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मेराज आलम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे आजाद आलम एवं लाल मोहम्मद गौहर, स्कॉरर माशूक संयोजक वीर रंजन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago