मुरादाबाद अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्यन्स क्रिकेट एकेडमी व रामपुर सीसी विजयी

मुरादाबाद 22 फरवरी: D..S.A. मुरादाबाद के सचिव एवं रणजी ट्रॉफी प्लेयर श्री विजय गुप्ता जी द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 22.02.2022 को D.S.A. मुरादाबाद द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में I.F.T.M. के मैदान पर दो मैच आयोजित किए गए।पहला मैच AARYANS क्रिकेट एकेडमी एवं D.N.S. क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर D.N.S. ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 193 रन का लक्ष्य रखा जिसमें मोहम्मद उस्मान ने 53 व अजीत जोशी ने 25 रनों का योगदान दिया। आर्यंस की ओर से अजय यादव ने पांच विकेट और इंद्रजीत ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन्स की टीम ने 36 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्यन्स की ओर से मनी चौधरी ने शानदार 63 रन व आयुष्मान ने 58 रन बनाए इससे आर्यन ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।

दूसरा मैच रामपुर क्रिकेट क्लब व M.C.C. चंदौसी के बीच खेला गया जिसमें रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसमें टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए 204 रन बनाए।रामपुर की ओर से मदन ने 38 व अमित ने 31 रनों का योगदान दिया। चंदौसी की तरफ से माधव ने 5 व सुमित ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी की टीम 69 पर ही ऑल आउट हो गई जिसमें शिवम सागर ने 22 रनों का योगदान दिया। रामपुर की ओर से मोहसिन खान ने 4 व अमित चौहान ने 2 विकेट लिए।अंपायरिंग सत्येंद्र सिंह, शमशाद, निश्चल व जेपी सिंह द्वारा की गई।
मैच के दौरान आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री राजीव कोठीवाल, श्री अभिनव कोठीवाल, श्री वैभव त्रिवेदी, D.S.A. सचिव विजय गुप्ता, उपसचिव नितिन गुप्ता, कोच बदरुद्दीन, पूर्व यूपी खिलाड़ी अमन लिट्ट, सार्थक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago