माहि इलेवन को हराकर आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर 3-0 जीता फ्रेंडशिप सीरीज

साहिबगंज : झारखंड, साहिबगंज के सिद्धू कानू स्टेडियम में आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर और माही 11 साहिबगंज के बीच चल रहे तीन मैचों की फ्रेंडशिप सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मैच खेला गया। बारिश के कारण आज का मैच 20 ओवरों का खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माही 11 ने अच्छी शुरुआत मिलने के बाद आशादीप के लेग स्पिनर राज की फिरकी में उलझ गई और पुरी टीम 19.4 ओवरों में 102 रन बना कर आउट हो गई।राज ने 16 रन देकर 5 खिलाड़ियों को ऑउट किया जबकि अभिजीत और जाहिद ने 2 2 विकेट लिए।

103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशादीप क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज पीयूष शर्मा और हाशमी ने एक अच्छी शुरुआत दी।48 के कुल योग पर हाशमी 22 रन बनाकर रन आउट हुए मगर पियूष शर्मा के लगातार तीसरे अर्द्धशतक की बदौलत आशादीप क्रिकेट एकेडमी ने आसानी से 8 विकेट से जीत दर्ज कर 3-0 से सिरीज पर अपना कब्ज़ा जमाया। कप्तान शादमान अंसारी 15 रन बना कर नॉट आऊट रहे। शानदार गेंदबाजी करने वाले राज को आज का मैन ऑफ मैच चुना गया।

मैच के उपरांत आशादीप क्रिकेट एकेडमी को विजेता ट्रॉफी दिया गया जबकि मैन ऑफ द सिरीज का पुरुस्कार लगातार तीन अर्द्धशतक लगाने वाले आशादीप क्रिकेट एकेडमी के पियूष शर्मा को दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago