फ्रेंडशिप सीरीज में पियूष के शानदार अर्धशतक से आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर विजयी

साहिबगंज : झारखंड साहिबगंज के सिद्धू कानू स्टेडियम में आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर और माही 11 साहिबगंज के बीच चल रहे तीन मैचों की फ्रेंडशिप सीरीज का आज दूसरा मैच खेला गया।

निर्धारित 30 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर ने कल के मैन ऑफ द मैच पीयूष शर्मा के धाकड़ प्रदर्शन और कप्तान शादमान अंसारी की जिम्मेदारी भरी पारी से 9 विकेट के नुकसान पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज पियूष शर्मा ने मैदान के चारों ओर दर्शनीय स्ट्रोक लगाते हुए शानदार 92 रन बनाए जबकि शादमान ने तेजी से रन बनाते हुए 69 रन बनाए। गेंदबाजी में माही 11,साहिबगंज की ओर से सचिन और अमित ने दो-दो विकेट लिए

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी माही 11 साहिबगंज की टीम एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही और उसके बल्लेबाज दबाव में आ गए एवं पूरी टीम मात्र 95 रनों के स्कोर पर सिमट गई़ माही इलेवन की ओर से आदित्य ने 26 एवं सचिन और गोलू ने ने 14-14रन बनाए। आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर की ओर से लेग स्पिनर राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि अभिजीत और शोएब को दो-दो विकेट मिले।

आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर के सलामी बल्लेबाज पियूष शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण आज का मैन ऑफ द मैच चुना गयातीन मैचों की इस सीरीज में आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है
सीरीज का अंतिम मुकाबला कल सुबह 8:00 बजे से खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार सैयद मुश्ताक अली टीम से की मुलाक़ात।

पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…

1 day ago

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

2 days ago