बक्सर 19 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आयोजित, “एसजेवीएन कंपनी द्वारा प्रायोजित” एसजेवीएन बक्सर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत सीनियर डिवीजन के मैच में आज “किला मैदान,बक्सर” में खेले गए क्रिकेट मैच में वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब ने वॉरियर्स क्रिकेट क्लब को 18 रनों से पराजित कर लीग में पूरे अंक अर्जित किये।
मैच के प्रारंभ में वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 25.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए, जिसमें कि सर्वाधिक रन ओपनर बल्लेबाज आशीष यादव का रहा, जिन्होंने 59 गेंदों का सामना कर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए, जबकि अमित यादव ने 15, बासु मित्रा ने 13, रुद्र प्रताप सिंह ने 12 और तनवीर हुसैन ने 11 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाए । वॉरियर्स क्रिकेट क्लब की तरफ से दीपक कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया, जबकि मोहित कुमार और फैजल कुमार ने दो-दो विकेट और कृष्णा कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया।
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम 26.2 अोवर में सभी विकेट खोकर 135 रन हीं बना सकी, जिसमें सर्वाधिक स्कोर मोहित कुमार सिंह का रहा जिन्होंने का 41 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए, जबकि अनूप कुमार ने 22 संपत कुमार ने 18 और विकी कुमार ने 16 रन बनाया, बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का स्कोर नहीं कर पाए। वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब की तरफ से रोशन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए, जबकि बासु मित्रा तथा आशीष यादव ने 2-2 विकेट और जोरावर सिंह तथा रुद्र प्रताप सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच के मुख्य अम्पायर चंद्रसेन मिश्रा थे, जबकि स्कोरर रजनीश कुमार रहे।आज के लीग मैच के दौरान बक्सर जिला क्रिकेट संघ के सचिव- विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष- दीपक अग्रवाल और लीग मैचों के संयोजक संजय कुमार यादव एवं ब्रजेश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।”SJVN जिला क्रिकेट लीग” में कल का मैच किला मैदान में नौजवान क्रिकेट क्लब और बक्सर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…